बद्रीनाथ हेली हादसे की जिम्मेदारी किसकी ?
वीरेन्द्र कुमार पैन्यूली
मुख्यमंत्री धामी राज्य के नागरिक उड्डयन मंत्री भी हैं। बदरीनाथ समीपस्थ हादसे पर जबाबदेही उनकी भी बनती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सालों से इतने विभाग अपने पास रखे हुये हैं कि वे, किसी से भी न्याय नहीं कर पा रहें है। उड्डयन मंत्रालय भी उनमें एक है। शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 जिस दिन बदरीनाथ से देहरादून आता हुआ हेलीकोप्टर, चांईं गांव जोंशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, उस दिन व उसके पहले मौसम लगातार खराब बना हुआ था. चमोली के लिये मौसमी औरेज एलर्ट भी था। लगातार बारिश हो रहीं थी। धुंध व कोहरा भी था। किन्तु जान जोखिमों से भरी उड़ाने जारी थीं। व्यावसायिकता हाबी थी। उड़ानों को आसमानउ में देख कोई रोकने टोकने वाला नहीं था। दोपहर सवा बजे के करीब बदरीनाथ से उड़ान लिये हेलीकोप्टर चंद मिनटों में ही क्रैश कर गया था। पायलेट व पांच कर्नाटक के यात्रियों की इस हादसे में जान गई थी। संचार संम्पर्क तो पहले ही टूट गया था। ।हादसे वाली फलाइट के पहले भी खराब मौसम में ही कई उड़ानें हो चुंकी थीं। भारत ऐवीएशन प्रा. लि. जिसकी यह उड़ान बाद में, उसकी अन्य उड़ानों को रोक दिया गया था। इस हादसे ने खराब मौसम में उड़ानों की एस. ओ. पी. को भी कठघरे में ला खड़ा कर दिया है। चमोली के लिये औरेंज एलेट्र व दृश्यता की कमी की चेतावनी मौसम विभाग दे चुका था, पर शायद औपरेटरों पर निगरानी की कमी या किन्ही कारण, दूसरी तरफ देखने की विवशता ने जिस हादसे को रोका जा सकता था उसे हो जाने दिया।
चूंकि धामी ही राज्य उडृडयन विभाग के मंत्री हैं, चुनाव भी नजदीक हैं, अभी चारधाम यात्रा भी शेष है, इसलिए तुरंत ही छवि सुधार औपरेशन शुरू कर दिया गया। रोपित विज्ञापन के भाव की कहानियों की बाढ़ आ जाती है। पैसा तो जनता के जेब से ही जाता है। राहुल कोठीयाल निर्भिक युवा पत्रकार तो पहले ही इसका खेला, कुछ साल पहले उजागर कर चुके हैं। इस हेलीकोप्टर हादसे के बाद ऐसा होता दिखे तो कोई आश्चर्य नहीं। कहा जा रहा है कि जिस दिन यह दुखद हादशा हुआ, उस दिन उसके पहले और बाद में भी जो उड़ाने हुई, वो कैसे सुरक्षित रहीं। बजाये यह कहने के उतने खराब मौसम में हेलीकोप्टरों को जोखिम में उड़ने देनेे का फैसला किन विभिन्न चरणों से गुजरने के बाद लिया गया और क्यों लिया गया। इस बात को भी समझ लेना चाहिये कि, हेलीकोप्टर या अन्य हवाई हादसों में जो हेलीकोप्टर या हवाई जहाज में यात्रा कर रहें हैं, उन्हीं का नहीं होता, बल्कि जिस जगह यह यान गिरता है वहां भी जान माल सम्पदा को नुकसान होता है। इसी हादसे में भी जहाँ हेलीकोप्टर के टुकड़े टुकड़े बिखरे वहां कोई बच्चे मवेशी या अन्य होते तो क्या होता। उसके आगे तो सब नागरीय क्षेत्र होते तो क्या होता। जहां यह हेलीकोप्टर गिरा, वहां के गांव वाले यदि इस मलवे से हुये नुकसान का कोई मुआवजा मांगे तो सरकार मुआवजा किससे दिलवायेगी।
इसी हादसे के बाद ये भी बात उठी कि, सिंगल इंजन के जो हेलीकोप्टर होते हैं उनका किराया कम होता है। डबल इंजन के हेलीकोप्टर का किराया ज्यादा होता है। हिमालयी ऊंचाइयों में जहाँ खतरे ही खतरे हैं वहां सिंगल इंजन का विकल्प ही क्यों दिया जाये। आंकड़ों की बात करें तो देश में सबसे ज्यादा हेलीकोप्टर दुर्घटनायें उत्तराखंड में होती हैं। जुलाई 2025 में राज्य सभा में दी गई जानकारी के अनुसार, 2020 से 2025 के बीच पूरे देश में हुई हेलीकोप्टर हादसों में सबसे ज्यादा उत्तराखंड में हुईं। बारह में से सात। इन हादसों में भी सबसे ज्यादा मौतें कुल तीस में से इक्कीस सबसे ज्यादा उत्तराखंड में ही हुई। बदरीनाथ से देहरादून लौटते हुये जोशीमठ के पास का यह हादसा तो 2026 का है। इसके तुरंत बाद ही एक संसदीय समिति ने भी राज्य में चार धाम में हो रही हेलीकोप्टर संचालन पर अपनी चिंतायें व्यक्त की थीं।इन्ही संदर्भों में विश्लेषक अनूप नौटियाल कहते हैं, कि क्या हमारे संवेदन शील राज्य में हेलीकोप्टरों को इस तरह चलाया, उड़ाया, दौड़ाया जाना चाहिये। क्या तीर्थाटन और पर्यटन के नाम पर नये नये रिकार्ड बनाती, हमारी राज्य सरकार को हेलीकौप्टर हादसों में भी नया रिकार्ड बनाया जाना चाहिये। क्या हालिया हादसे का ठीकरा केवल हेलीकोप्टर कम्पनी पर ही फोड़ने के बजाये, क्या राज्य की प्रासंगिक संस्थानों की कोई जिम्मे दारी नहीं है। जरूरत है सीजनल चार धाम हेली सेवाओं के अलावा, अन्य राज्य में जगह जगह शुरू की गई या शुरू होने वाली हेली सेवाओं की सुरक्षा के कड़े मानदण्ड अपनाये जाय। सैकड़ों उड़ानों से सेंक्चुरी क्षेत्रों में जैव विविधता, ग्लेशियर्स व पारिस्थितिकी पर भी चिंताओं के साथ एक दशक पहले ही सवाल उठ गये थे। किन्तु उन पर अध्ययन नहीं हुये। करवायेगा कौन। न तो सरकारें करायेंगी न हवाई कम्पनियां।
लेखक वरिष्ठ पत्रकार व पर्वतीय चिंतक हैं
