November 21, 2026

राज्यपाल ने की आपदा समीक्षा

Rel_pic_001

ब्यूरो 

राज्यपाल डॉ कृष्ण कांत पाल ने आपदा प्रबंधन की समीक्षा की।

उन्होंने राज्य में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। राज्यपाल ने विगत में पिथौरागढ़ के मालपा में हुई त्रासदी में हुए नुकसानए संचालित किए गए राहत कार्यों व वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन की समय.समय पर ट्रेनिंग सुनिश्चित की जाए। आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक व उपकरणों का प्रयोग किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण एजेंसियांए राज्य में सरकारी भवनों के निर्माण में आपदा रोधी तकनीक का उपयोग कर रही हों। राज्य में एस डी आर एफ की वर्तमान स्थिति व आपदा की स्थिति में इसके एक्शन प्लान पर भी जानकारी दी गई। बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन श्री अमित नेगीए सचिव राज्यपाल श्री रविनाथ रमन, आईजी एस डी आर एफ श्री संजय गुंज्याल, डी एम एम सी के अधिशासी निदेशक श्री पीयूष रौतेला उपस्थित थे।

Design & Development with ♥ : edehradun.com