November 21, 2026

पहाड़ की ब्रांड एम्बेसडर – सारा

Sara-Ali-Khan-shares

जयप्रकाश पंवार ‘जेपी’

प्रसिद्ध अभिनेत्री व हिमालय प्रेमी सारा अली खान ने टिहरी जनपद में स्थित 18 किलोमीटर की पंवाली कांठा ट्रैक की कठिन व चुनौतीपूर्ण ट्रैकिंग पूरी की. इस हिन्दू व मुस्लिम माता पिता (प्रसिद्ध अभिनेत्री अमृता सिंह व अभिनेता सैफ अली खान) की बेटी ने उत्तराखंड के सुन्दर प्राकृतिक इलाकों को दुनिया में चर्चा का विषय बनाया व यहाँ के पर्यटन को बिना किसी पैसे लिए प्रचारित कर दिया जो, उत्तराखंड की सरकार हर साल एक हजार करोड़ से अधिक के विज्ञापनों से भी नहीं कर पा रही है. उत्तराखंड कि पृष्ठभूमि में सारा अली खान तब चर्चा में आई थी, जब सन 2018 में अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित और सह निर्मित फिल्म में, सारा ने मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभायी थी. यह फिल्म एक रोमांटिक आपदा फिल्म थी. इसमें प्रमुख भूमिकाओं में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली ख़ान शामिल थे। यह एक अमीर हिंदू लड़की की कहानी बताती है, जो उत्तराखंड पहाड़ों के ऐतिहासिक केदारनाथ मंदिर की तीर्थ यात्रा पर जाती है, जहां वह एक विनम्र मुस्लिम लड़के को मिलती है और दोनों को प्यार हो जाता है व लड़का उसका मार्गदर्शक बन जाता है. जैसे – जैसे उनके रिश्ते करीब बढ़ते हैं, इस जोड़ी को पारिवारिक अस्वीकृति और विपरीत पृष्ठभूमि सहित कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है. जब 2013 उत्तराखंड बाढ़ की अचानक बारिश इस क्षेत्र को तबाह कर देती है, तो जोड़े को तत्वों के खिलाफ जीवित रहने और अपने प्यार के अंतिम परीक्षण का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

इस फिल्म का निर्माण जून 2017 में शुरू हुआ और मुख्य फोटोग्राफी 5 सितंबर 2017 को शुरू हुई थी. फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी 5 सितंबर 2017 को शुरू हुई। 1 9 अगस्त, 2017 को फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी किया गया। सारा अली ख़ान का पहला रूप 8 अक्टूबर, 2017 को सामने आया। शूटिंग के सुशांत सिंह राजपूत का भाग, 16 जून 2018 को पूरा हुवा था। फरवरी 2018 में, निर्देशक अभिषेक कपूर और निर्माता क्रिएज एंटरटेनमेंट के बीच एक विवाद ने मुकदमा चलाया, जिसने उत्पादन पूरा होने की धमकी दी। बाद में निर्माण जारी रखने के अपने इरादे को स्पष्ट किया गया। नवंबर 2018 में, केदारनाथ के पुजारियों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की, क्योंकि उनका मानना था कि, यह लव जिहाद को बढ़ावा देता है। इस बीच गंगा में बहुत पानी बह चुका, लेकिन अपनी केदारनाथ फिल्म निर्माण के दौरान, जो प्यार सारा अली खान को पहाड़ों से हो गया था, यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा. पिछले महीने पंवाली कांठा, उससे पहले तुंगनाथ, नैनीताल और मसूरी, ऐसा नहीं है कि सारा केवल उत्तराखंड ही आती हैं, उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में वह हिमांचल, कश्मीर, लद्दाख से लेकर दुनिया घूमती रहती है और फिर – फिर लौटकर उत्तराखंड कि शांत वादियों की आध्यात्मिकता व प्रकृति के सौन्दर्य में नई उर्जा खुद भी प्राप्त करती है व दुनिया के लोगों को भी प्रेरित व आकर्षित करती है. उत्तराखंड की सरकार को सारा अली खान को यहाँ के पर्यटन का ब्रांड एम्बेसेडर बनाना चाहिये, पर इसके लिए मजबूत इरादा चाहिये जो सरकार के पास है नहीं.

सारा की यात्राओं में सचेत रोमांच पर जोर दिया जाता रहा है, जिसमें विलासिता के बजाय प्रकृति में शांति, स्थानीय पहाड़ी व्यंजन और ट्रेकिंग पर ध्यान केंद्रित किया जाता रहा है, जो उनके साहसिक पक्ष को प्रदर्शित करता है। उनके स्थानीय लोगों के साथ प्रेम पूर्वक घुल मिल जाना, जो भोजन मिले प्रेम पूर्वक स्वीकार करना व जो भी रहने लायक छानी, गुफा, मकान, होम स्टे मिले रात गुजार देना. प्रकृति के अनुरूप ब्यवहार, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता सारा को एक आदर्श पर्यटक की श्रेणी में लाता है. थोड़ा विषय परिवर्तन करते हैं. पूरे देश में विशालकाय मूर्तियों मंदिरों को बनाने का जो शगल चल रहा है, उसका असर अपने पहाड़ में भी दिखने लगा है. इन दिनों एक खबर आई और चुपचाप खो गयी. खबर थी कि टिहरी जनपद की चम्बा नगरपालिका ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसके तहत चम्बा के गबर सिंह चौक पर, पुरानी टिहरी कि तर्ज पर घंटाघर बनाया जायेगा, जो भी पाठक कभी चम्बा गये हों, तो उनको पता होगा कि यह चौक इतना भीड़ – भाड़ वाला है कि, वहाँ पैदल चलना ही मुश्किल रहता है व हर समय जाम से ग्रषित रहता है, ऐसे स्थान पर घंटाघर बनाने का कोई औचित्य नजर नहीं आता. उल्लेखनीय है कि, नई टिहरी में प्रतिकृति के रूप में विशाल घंटा घर पहले ही बना हुआ है. ज्ञात है कि चम्बा की पहले ही विश्व प्रसिद्ध पहचान, विक्टोरिया क्रॉस प्राप्त वीर गबर सिंह नेगी से बनी हुई है. जहाँ 15 दिसंबर 1925 को उनकी प्रतिमा स्थापित कर स्मारक बनाया गया था, जिसका उद्घाटन तत्कालीन पोलिटिकल एजेंट एन. सी. स्टीव स्क्वायर, तत्कालीन गवर्नर व टिहरी के महाराजा नरेंद्र शाह व गणमान्यों की उपस्थिति में हुआ था. तब से हर साल इसी स्थान पर 20 – 21 अप्रैल को गढ़वाल रायफल के जवानों की परेड के साथ हर साल भव्य मेला भी आयोजित किया जाता रहा है. अब ऐसे स्थान पर जबरदस्ती घंटाघर बनाकर, एक तो वीर गबर सिंह के महत्व को नकारा जा रहा है व जनता को जो यहाँ निर्माण से लेकर भीडभाड़ए यातायात से जो परेशानियाँ होगी उसका अंजाम क्या होगा, समझा जा सकता है. अगर घंटाघर बनाने की इतनी ही जिद है तो चम्बा के किसी ऊँचे सुन्दर व भीडभाड़ से अलग स्थान पर बनायें जो हर दिशाओं से दिख सके.

Design & Development with ♥ : edehradun.com